पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रेलर टकराकर उगला आग का गोला, कूद कर भागा ड्राइवर।

SHARE:

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर ट्रेलर टकराकर उगला आग का गोला, कूद कर भागा ड्राइवर।

रिपोर्टर शरद यादव‌

मरदह/ कासिमाबाद/गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे नंबर 309 के करीब गत गुरुवार की सुबह लगभग 5:30 के करीब बेकाबू ट्रेलर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गया।
सूत्रों के मुताबिक बिहार के बिक्रमगंज से बालू लेकर गोरखपुर जा रहा ट्रेलर बिहार 28 जीबी 5142 के चालक को अचानक नींद आने की वजह से ट्रेलर बेकाबू होकर डिवाइडर डिवाइड से टकरा गया टक्कर लगने की वजह से ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और देखते ही देखते अचानक आग लग गई धुआं उठता देखकर चालक खुद कर भाग गया जब तक आज पर काबू पाया जाता तब तक ट्रेलर टायरों सहित पूरा इंजन जलकर खाक हो गया चालक की पहचान चंद्र देव उपाध्याय पुत्र पशुपति उपाध्याय निवासी बडगाहा सहजनवा गोरखपुर के रूप में हुई है दुर्घटना की सूचना पर यूपीडा के सहायता गाड़ी फायर ब्रिगेड पीआरबी 112 ओरिएंटल का पानी टैंकर मौके पर पहुंच कर थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Comment