शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना निजामाबाद क्षेत्रान्तर्गत एक प्रकरण प्रकाश में आया, जिसमें अभियुक्त द्वारा कई वर्षों से शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लगातार बातचीत करते हुए कई बार शारीरिक सम्बन्ध स्थापित किया गया। बाद में विवाह के लिए कहने पर अभियुक्त द्वारा टालमटोल किया जाने लगा। दिनांक 07.02.2026 को नन्दनगर स्थित एक डिजिटल लाइब्रेरी पर बुलाकर अभियुक्त व उसके परिजनों द्वारा वादिनी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर दिनांक 26.03.2026 को मु0अ0सं0 74/2026 धारा 69, 351(3), 352, 115(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 13.04.2026 को उ0नि0 राजेश राय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शशिनन्द प्रजापति पुत्र मंगल प्रजापति निवासी तिग्गीपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष को नन्दनगर बाजार से समय करीब 10:00 बजे गिरफ्तार किया गया । अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तार अभियुक्त—
शशिनन्द प्रजापति पुत्र मंगल प्रजापति निवासी तिग्गीपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 23 वर्ष





