कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर हत्या की घटना कारित करने के मामले में वांछित, 02 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर हत्या की घटना कारित करने के मामले में वांछित, 02 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार

वादिनी प्रियका सिंह पुत्री स्व0 भोला सिंह सा0 महुवारी थाना तरवां जिला आजमगढ़ द्वारा थाना तरवां पर लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि दिनांक 16.04.2026 को पुरानी रंजिश समाप्त करने के बहाने अभियुक्ता 01. संध्या सिंह पत्नी स्व0 अनिरुद्ध सिंह, निवासी ग्राम महुवारी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 60 वर्ष, 02. अर्चना सिंह पत्नी प्रवीण सिंह, निवासी ग्राम महुवारी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष द्वारा उसके भाई को अपने घर बुलाकर कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन द्वारा उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दिनांक 17.04.2026 को उसकी मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरवां पर मु0अ0सं0–71/2026 धारा 123/351(3) बीएनएस बनाम 02 नफर उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया, तत्पश्चात मृत्यु उपरांत धारा 103(1) बीएनएस की वृद्धि की गई।

गिरफ्तारी का विवरण:-
आज दिनांक 18.04.2026 को थानाध्यक्ष तरवां मय हमराही पुलिस बल द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता 1. संध्या सिंह पत्नी स्व0 अनिरुद्ध सिंह एवं 2. अर्चना सिंह पत्नी प्रवीण सिंह निवासीगण ग्राम महुवारी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ को उनके घर से प्रातः करीब 06:45 बजे महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0सं0–71/2026 धारा 123/351(3)/103(1) बीएनएस थाना तरवां, जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण:-
01. संध्या सिंह पत्नी स्व0 अनिरुद्ध सिंह, निवासी ग्राम महुवारी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 60 वर्ष।
02. अर्चना सिंह पत्नी प्रवीण सिंह, निवासी ग्राम महुवारी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 35 वर्ष।

पुलिस टीम:-
थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार, का0 रत्नेश कुमार सिंह, का0 महेश यादव, म0का0 पूनम मौर्या, म0का0 ज्योति सोनकर, थाना तरवां जनपद आजमगढ़।

Dheeraj Pathak
Author: Dheeraj Pathak

Leave a Comment