समाधान दिवस में 29 शिकायत पत्रों में से महज 3 का निस्तारण।

SHARE:

समाधान दिवस में 29 शिकायत पत्रों में से महज 3 का निस्तारण।

देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़ ) लालगंज तहसील परिसर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। उपजिलाधिकारी लालगंज राजकुमार बैठा ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 29 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 16 पुलिस 04 विकास विभाग 02 विधुत विभाग 02 सिंचाई विभाग 01 पी डब्लू डी 02 अन्य 03 सहित कुल 29 शिकायतें आई थी। जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी लालगंज ने शेष 26 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह, नायब तहसीलदार मनोज गिरी, राजस्व निरीक्षक हरिद्रार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डाक्टर विमल कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment