तेज आंधी-तूफान में गिरे विद्युत पोल, विभाग ने बहाल की आपूर्ति।

SHARE:

तेज आंधी-तूफान में गिरे विद्युत पोल, विभाग ने बहाल की आपूर्ति।

लालगंज (आजमगढ़) देवगांव स्थानीय क्षेत्र के तिरौली, रामचंद्रपुर, गडौली, भूड़की समेत आसपास के गांवों में दो दिन पूर्व आए तेज आंधी-तूफान के चलते लगभग 14 विद्युत पोल टूटकर जमीन पर गिर गए थे। अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवर अभियंता पंकज मौर्या के नेतृत्व में दूसरे ही दिन तो वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बिजली आपूर्ति चालू करा दी ! अवर अभियंता पंकज मौर्या के कुशल निर्देशन और टीम की कड़ी मेहनत के चलते विभाग द्वारा नए विद्युत पोल उपलब्ध कराकर लगभग दर्जनों पोल को दुरुस्त कर दिया गया। इस तेज और प्रभावी कार्यवाही की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी जल्दी व्यवस्था बहाल होना सराहनीय है, जिससे दैनिक जीवन फिर से सामान्य हो सका।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment