मेडिकल ऑफिसर बने आशित सिंह, गांव में खुशी की लहर

SHARE:

मेडिकल ऑफिसर बने आशित सिंह, गांव में खुशी की लहर

रिपोर्ट -अबुल कैश 

सरायमीर/आज़मगढ़। क्षेत्र के ग्राम पेंड्रा गंगापुर निवासी आशित सिंह का चयन मेडिकल ऑफिसर पद पर होने से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आशित सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह के पुत्र हैं । आशित सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा चिल्ड्रेन स्कूल आज़मगढ़ से प्राप्त की तथा वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके बाद उन्होंने सरस्वती इंस्टीट्यूट, हापुड़ से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। कठिन मेहनत और संघर्ष के बल पर उन्होंने मेडिकल ऑफिसर पद हासिल किया । आशित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके पिता उनके रोल मॉडल हैं, जबकि मां के प्यार, ममता और आशीर्वाद ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि समाज सेवा की भावना उन्हें अपने बाबा स्वर्गीय शिव शंकर Singh से मिली, जो केवी इंटर कॉलेज मार्टिंगंज में प्रवक्ता रहे थे । बुआ गीता सिंह ने बताया कि आशित शुरू से ही मेहनती था और कठिन संघर्षों के बीच पढ़ाई जारी रखी। वहीं चाचा दिनेश सिंह ने कहा कि उसकी पढ़ाई में परिवार का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि यदि आज उनके चाचा जीवित होते तो इस सफलता पर सबसे ज्यादा खुश होते । परिजनों के अनुसार एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान आशित पांच वर्षों में केवल चार-पांच बार ही घर आ पाए। उन्होंने पूरी लगन और समर्पण के साथ पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सामने है। आशित सिंह की इस उपलब्धि से गंगापुर बिजौरा व सरायमीर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment