चहारदीवारी तोड़ने के मामले में 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

SHARE:

चहारदीवारी तोड़ने के मामले में 06 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार

राजस्व पैमाइश के बाद विवादित भूमि पर उपद्रव व धमकी देने के आरोप में बिलरियागंज पुलिस की कार्यवाही

थाना बिलरियागंज क्षेत्रांतर्गत दिनांक 10.05.2026 को वादी बदिउज्जमा पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम शेखूपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उसकी भूमि गाटा संख्या 36/0.015 हेक्टेयर पर राजस्व टीम द्वारा दिनांक 04.05.2026 को पत्थर नसब किया गया था। समाधान दिवस पर धारा-24 की पैमाइश के उपरांत वादी द्वारा उक्त भूमि पर चहारदीवारी बनवाई जा रही थी, जिसे विपक्षीगण द्वारा एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए तोड़ दिया गया तथा धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से सुवर का कटा सिर एवं कटे अंग फेंक दिए गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 113/2026 धारा 3(5)/196/352/351(3)/326(ई)/324(4) बीएनएस बनाम सुरेन्द्र व अन्य पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में दिनांक 10.05.2026 को उ0नि0 इसरार अहमद व उ0नि0 संतोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्त/अभियुक्ताओं के घर ग्राम जैगहा पर दबिश दी गई। इस दौरान अभियुक्तगण को धारा 35(3) बीएनएसएस की नोटिस तामील कराने का प्रयास किया गया, किन्तु उनके द्वारा नोटिस प्राप्त करने से इंकार किया गया तथा नाम-पता बताने में आनाकानी की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए 05 अभियुक्ताओं एवं 01 अभियुक्त को समय करीब 03:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment