बुजुर्ग दंपत्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

SHARE:

बुजुर्ग दंपत्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट -मंजू शर्मा  बिंद्राबाज़ार।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह गांव मे शनिवार की सुबह बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुड़ गई। मृतक श्यामलाल 80 वर्ष पुत्र खुलबुल और उनकी पत्नी बसंती 75 वर्ष पत्नी श्यामलाल घर के बाहर दो अलग-अलग चारपाई पर सोए थे शनिवार की सुबह दंपति के पुत्र कैलाश की पत्नी ज्ञानमती दंपति को जगाने पहुंची तो दोनों लोग नहीं जगे तो परिजनों द्वारा इसकी सूचना गंभीरपुर पुलिस को दी गई सूचना पर गंभीरपुर थाना अध्यक्ष फॉरेंसिक टीम और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे।मृतक चार पुत्र जियालाल महेंद्र कैलाश और अवधेश और एक पुत्री राजकुमारी का पिता है सबकी शादी हो चुकी है मृतक के पुत्र जियालाल दिल्ली, महेंद्र परिवार के साथ बंगाल, कैलाश घर पर रहते हैं और अवधेश विदेश में रहते हैं मृतक के तीन बहू घर पर रहते हैं कई वर्षों से मृतक अपने बेटी राजकुमारी के घर इरनी थाना बरदह मे रहते थे 2 मई को परिवार में एक शादी होने के कारण बेटी के घर से गोमड़ीह आए थे।जमीन विवाद को लेकर बहू और बेटों से विवाद चल रहा था शुक्रवार की शाम को दोनों दंपति घर के बाहर अलग-अलग चारपाई पर सो गए सुबह जब कैलाश की पत्नी ज्ञानमती जगाने के लिए गई तो दोनों दंपत्ति नहीं जगे परिजनों द्वारा इसकी सूचना गंभीरपुर पुलिस को दी गई घटनास्थल पर गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित त्रिपाठी पहुंचे उसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। उसके बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और एसपी सिटी पहुंचे। वहीं मृतक दम की पुत्री राजकुमारी ने बताया कि मेरे माता और पिता को मेरे भाई और भाभी ने जहर देकर मार दिया है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और मेरे द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम द्वारा संकलन किया जा रहा है। शव को पंचरामा भर के पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Leave a Comment