गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर थाना के पास मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुर्घटना ग्रस्त

SHARE:

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर थाना के पास मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुर्घटना ग्रस्त

रिपोर्ट मंजू शर्मा  बिंद्राबाज़ार
आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर थाना के पास मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ड्राइवर को झपकी आने के कारण पलट गई जिससे स्कॉर्पियो में सवार पांच लोग घायल हो गए सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मद तो ले जाएगा जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर थाना से लगभग 200 मीटर पहले वाराणसी की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ड्राइवर की झपकी आने के कारण रोड किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई जिससे उसमें सवार सब की चीख पुकार मच गई। स्कॉर्पियो पलटने से उसमे सवार माला 45 वर्ष पत्नी विजय निवासी गौसपुर थाना जलालपुर जनपद अंबेडकर नगर, विजय कुमार 48 वर्ष पुत्र अद्या प्रसाद निवासी गौसपुर, उषा 54 वर्ष पत्नी ध्रुव पाठक निवासी मधुपुर अंबेडकर नगर, ध्रुव पाठक 54 वर्ष पुत्र चंडी पाठक निवासी मधुपुर अंबेडकर नगर, अंजेश शुक्ला पुत्र अज्ञात गंभीर रूप से घायल हो गए।रास्ते से गुजर रहें स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना गंभीरपुर पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस और पुलिस सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर लेकर गई। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। माला और विजय की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्कॉर्पियो पलटने से दुर्घटना हुई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। गाड़ी में कब्जे में ले ली गई है। अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment