थाना राधानगर पुलिस की तत्परता से गुम हुए तीन नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद, परिजनों के सुपुर्द
#Spfhr के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों एवं बच्चों की शीघ्र तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना राधानगर पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता का परिचय देते हुए गुम हुए तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों
के सुपुर्द किया।
संक्षिप्त विवरण :- आज दिनांक 02.08.2026 को थाना राधानगर पर आवेदिका श्रीमती छाया देवी पत्नी श्री महेश कुमार निवासी गंगानगर, थाना राधानगर, जनपद फतेहपुर द्वारा सूचना दी गई कि उनका पुत्र रुद्र (उम्र लगभग 08 वर्ष) पड़ोस के दो अन्य नाबालिग बच्चों आदित्य (उम्र लगभग 10 वर्ष) एवं आरव (उम्र लगभग 06 वर्ष) पुत्रगण श्री राजकुमार के साथ घर के बाहर खेलते समय कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक थाना राधानगर द्वारा तत्काल बच्चों की तलाश हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्देशों के क्रम में उपनिरीक्षक गुलाब चन्द मौर्य मय हमराह कांस्टेबल प्रवीण उपाध्याय द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा कॉलोनी, सीसीटीवी कैमरों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, परशुराम चौराहा एवं अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाश की गई।तलाश के दौरान तीनों नाबालिग बच्चे रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित राजेश भोजनालय पर सकुशल मिले। पुलिस टीम द्वारा बच्चों को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने थाना राधानगर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।





