जौनपुर: इटौरी बाजार में कार की टक्कर से 8 वर्षीय बालक की मौत #AzamgarhNews

SHARE:

सामान खरीदने गया था मासूम, चालक व वाहन पुलिस की हिरासत में

जौनपुर, सरायख्वाजा। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के अनुसार, हडहीं गांव निवासी विकास बनवासी का पुत्र खट्टूल बनवासी रविवार सुबह एक साथी के साथ इटौरी बाजार सामान खरीदने गया था। इसी दौरान बाजार में एक व्यापारी अपनी आर्टिका कार सड़क पर निकाल रहा था। तभी बालक वाहन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। उधर, घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीण थाने पहुंच गए तथा दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment