पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का आजमगढ़ में हुआ आगमन।

SHARE:

पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का आजमगढ़ में हुआ आगमन।

(आजमगढ़) पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी ने कहाँ की भयंकर बारिश भी कार्यकर्ताओं का उत्साह नहीं रोक पाई आजमगढ़ का यह स्नेह जीवनभर याद रहेगा। पहले 500 से अधिक बाइकों के साथ स्वागत की तैयारी थी, लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मैंने सभी से ऐसा न करने का आग्रह किया। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह ऐसा था कि 50 से अधिक चार पहिया वाहनों के साथ जनपद की सीमा पर पहुँचकर उन्होंने भव्य स्वागत किया। मैं लगातार मना करता रहा, लेकिन इतनी भयंकर बारिश में भी अपने लोगों का प्रेम और उत्साह देखकर उन्हें रोक नहीं पाया। आजमगढ़ में मिला यह अपार स्नेह मेरे लिए स्वागत नहीं, एक जिम्मेदारी है। बारी समाज के सभी बंधुओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार। आपका यह प्रेम और विश्वास सदैव मेरी ताकत बना रहेगा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment