सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाया गया सघन चेकिंग।

SHARE:

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चलाया गया सघन चेकिंग।

ब्यूरो चीफ पं0 कृष्ण विहारी त्रिवेदी।

गाजीपुर। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनपद में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान ।* इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 549 वाहनों का चालान व कुल 155 वाहनों‌ को सीज किया गया।इसी क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के अन्तर्गत वृहद सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों, प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन और गहन तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल 155 वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने और वाहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर कुल 549 वाहनों का चालान काटा गया। वाहनों के शीशों पर नियम विरुद्ध काली फिल्म का प्रयोग करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए। अभियान के दौरान ऐसे में लगभग 50 वाहनों को रोककर मौके पर ही पुलिस टीमों द्वारा उनके शीशों से काली फिल्म उतरवाई गई ।*जनपद के थानों द्वारा चालान व सीज किये गये वाहनों का विवरण :-* 

1. कोतवाली – चालान – 29, सीज- 04

2. करण्डा – चालान – 05, सीज- 0

3. रामपुर मांझा- चालान – 20, सीज- 0

4. जंगीपुर चालान – 9, सीज- 0

5. भुड़कुड़ा चालान – 29 , सीज- 6

6. शादियाबाद चालान – 21 , सीज- 10

7. दुल्लहपुर चालान – 6 , सीज- 12

8. नंदगंज चालान – 35 , सीज- 13

9. सैदपुर चालान – 65, सीज- 15

10. खानपुर चालान – 11 , सीज- 0

11. सादात चालान – 46 , सीज- 13

12. बहरियाबाद चालान – 25 , सीज- 3

13. कासिमाबाद चालान – 25, सीज- 19

14. नोनहरा चालान – 15, सीज- 4

15. मरदह चालान – 8 , सीज- 7

16. बिरनो चालान – 8 , सीज- 10

17. मुहम्मदाबाद चालान – 27, सीज- 5

18. भाँवरकोल चालान – 4 , सीज- 5

19. करीमुद्दीनपुर चालान – 7 , सीज- 3

20. बरेसर चालान – 30 , सीज- 11

21. जमानिया चालान – 28 , सीज- 0

22. दिलदारनगर चालान – 16 , सीज- 0

23. गहमर चालान – 32 , सीज- 11

24. सुहवल चालान – 1113, सीज- 2

25. नगसर हाल्ट चालान – 5 , सीज- 5

26. रेवतीपुर चालान – 30 , सी1

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment