एसडीएम नेहा मिश्रा के सख्त निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने पर जोर।

SHARE:

बीएलओ-सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न।

 

एसडीएम नेहा मिश्रा के सख्त निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने पर जोर।

लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय तहसील परिसर सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने की। एसडीएम ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नए युवा मतदाताओं तथा विवाह के बाद आई महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि फॉर्म-6 से नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा, फॉर्म-8 से नाम, पता एवं अन्य विवरणों में सुधार तथा फॉर्म-7 से मृतक अथवा दोहरे पंजीकृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को बीएलओ ऐप के उपयोग की विस्तृत जानकारी देते हुए तकनीकी रूप से प्रशिक्षित किया गया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ समय से पूरा किया जाए। इस अवसर पर तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, नायब तहसीलदार गौरव सिंह, कनक सिंह, राकेश यादव सहित बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

 

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई