भारत-पाकिस्तान आपसी तनाव के बीच अच्छी पहल…..
नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद काफ़ी तनाव पूर्ण स्थिति में पाकिस्तान ने बुधवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पूर्णम कुमार साहू को भारत के हवाले कर दिया। BSF सेना के जवान को 23 अप्रैल को पाकिस्तानी रेंजर्स ने उस वक्त पकड़ लिया ज़ब वह भूल से पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गया था, उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर फिर युद्ध जैसी स्थिति व युद्ध विराम के बाद यह प्रक्रिया पंजाब स्थित अटारी-वाघा सीमा चौकी पर बुधवार की सुबह 10:30 बजे हुई।
इस संबंध में बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से जवान को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) को सौंपा गया और यह पूरा ट्रांसफर शांतिपूर्वक और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार पूरा किया गया। आप को बता दें कि पूर्णम कुमार साहू को पाकिस्तान रेंजर्स ने 23 अप्रैल को भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिरोजपुर जिले से पकड़ लिया था। यह पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद की घटना थी, बीएसएफ की तरफ से जारी बयान में कहा गया, आज बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर के जरिये लगभग 10:30 बजे भारत को सौंप दिया गया। वह 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे। यह ट्रांसफर शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया।” वही मिसिंग भारतीय जवान के वापसी पर देशवासियों सहित बीएसएफ जवान के परिवार जनों ने खुशी जाहिर की है।





