बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के मामा को लगी गोली, पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कर रही जांच!

SHARE:

जय माला के दौरान हुआ हादसा……

अहरौला, आजमगढ़। बारात में उत्साहित युवको ने की फायरिंग दूल्हे के मामा को लगी गोली, गंभीर रूप से घायल अवस्था में कराया गया उपचार, प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के हासापुर कला से कल बारात बारहकोठी के लिए गई थी जिसमें रामउजागिर पुत्र रमई उम्र 55 वर्ष भी बारात में शामिल होने के लिए ग्राम मसोड़ा थाना कटका जिला अंबेडकर नगर से आए हुवे थे और वे पद में दूल्हे के मामा भी लगते थे रात में जयमाल के दौरान दूल्हे के बुआ का लड़का शिवदत्त पुत्र वीरेंद्र ग्राम भैरोपुर थाना अतरौलिया निवासी है वो भी बारात में शामिल हुवा था और उसके साथ दो अन्य लड़के भी थे । शिकायत कर्ता के अनुसार रात करीब 1 बजे शिवदत्त जयमाल के दौरान असलहे से हर्ष फायरिंग करना शुरू कर दिया फायरिंग करने के दौरान उसने वीडियो रिकॉर्डिंग कैमरा भी बंद करवा दिया इस फायरिंग के दौरान शिकायतकर्ता संतोष कुमार के पिता के बाएं हाथ के बाह पर गोली जा कर लग गई । गोली लगने के बाद बारात में अफरा तफरी मच गई और घायल को अहरौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए लाया गया जहां उसे अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक मोहनलाल की देखरेख में प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है ।शिकायतकर्ता संतोष ने बताया कि दूल्हे के बुआ का लड़का यह फायरिंग जयमाल पर चढ़कर कर रहा था उसी दौरान वहीं बैठे मेरे पिता को गोली जाकर लगी और वो घायल हो गए, इस संबंध में थाना अध्यक्ष अहरौला अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मिली तहरीर के अनुसार जांचों पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. किसी भी बारात में या किसी भी सामूहिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की अनुमति किसी प्रकार से प्रदान नहीं है और यह बड़े अपराध की श्रेणी में है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment