चार दिन से लापता व्यक्ति का सड़ी गली अवस्था में मिला शव…..
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भेड़िया गांव के कुंवर नदी पुलिया के समीप एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया, शव के साथ कुछ दूरी पर एक मोपेड बाइक भी गिरी पड़ी थी जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि किसी गाड़ी से टक्कर के बाद उक्त व्यक्ति झाड़ियां के बीच चला गया, और जिसकी कुछ समय बाद मौत हो गई, गुरुवार की सुबह शव मिलने की सूचना पर फूलपुर कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद व पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे तब जांच पड़ताल में यह मामला सामने आया कि
मृतक थाना दीदारगंज ग्राम अदमामऊ निवासी अजय चौहान पुत्र लोहा चौहान है जो की 11 में को खुटहन शेर पट्टी अपने पत्नी को मायका पहुचाने गए थे वह वापसी के समय रात में वह अपने मौसी के यहां शाहगंज रुके थे फिर रात्रि 8:30 बजे के करीब वह वहां से चले तब से इनका कुछ अता-पता नहीं चल रहा था इस संबंध में पारिवारिक जनों द्वारा शाहगंज कोतवाली में गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,

लेकिन गुरुवार को सड़ी गली अवस्था में मोपेड बाइक सहित शव बरामदगी की सूचना पर परिजनों ने शव की पहचान अजय चौहान के रूप में की, इस संबंध में फूलपुर कोतवाली में मृतक के छोटे भाई संतोष चौहान की तरफ से रिपोर्ट पंजीकृत कराया गया है वही शव को अपने कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,मृतक को दो लड़कियां विवाहित व दो लड़के हैं जो अभी अविवाहित है दुर्घटना में हुई मौत की सूचना पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है पत्नी उर्मिला बार-बार बेहोशी हालत में पहुंच रही है।





