स्कूल बस ने 11 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर मौके पर ही मौत, गुसाईं भीड़ ने बस को किया आग के हवाले!

SHARE:

लोगों ने बताया स्कूल बस चला रहा था नाबालिग ड्राइवर, बस में बैठे बच्चों को बस से बाहर निकाल कर बस को आक्रोशित भीड़ ने किया आग के हवाले……

आजमगढ़। जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव बाज़ार के पास एक स्कूली बस ने 11 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, दुर्घटना के बाद बस को लेकर भाग रहे ड्राइवर का लोगों ने पीछा कर स्कूली बस को पकड़ लिया, लेकिन ड्राइवर भागने में सफल रहा इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया, हाला कि बस में सवार बच्चों को नीचे उतार दिया गया था। वहीं बस के चालक को भी पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह भाग निकला,

 

बताया जाता है कि चालक नाबालिग था, बस का फिटनेस सर्टिफिकेट भी फेल था। बस इकरा पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित की जाती थी, इकरा पब्लिक स्कूल फूलपुर थाना क्षेत्र के मुंडियार गाँव के पास स्थित है, वहां की बस छात्र-छात्राओं को लेने के लिए निकली थी कि इस समय यह घटना घटित हो गई, घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। किसी तरह से आग पर काबू पाकर बस को थाने पर ले जाया गया। मृत बच्चे की लाश को लेकर लोगों द्वारा किए जा रहे चक्का, रोड जाम को पुलिस व अधिकारियों द्वारा समझा बुझाकर खुलवाया गया, वह वहां उपस्थित लोगों को शांत करा कर शांति व्यवस्था कायम की गई,

मृत बच्चे के परिजनों द्वारा मामले में तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया, व मृत बच्चे की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सुबह 7:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। लोगों ने बताया कि 11 वर्षीय बालक राजा यादव बाजार जा रहा था। तभी बस ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। बस को आग के हवाले कर लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया था। इसके बाद एसडीएम व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसी तरह जाम हटवाए और मांग पत्र लिया गया। लोग मान गए, लॉ एंड आर्डर की स्थिति सही है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी की तलाश करते हुए इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment