भारत के लिस्ट में मोस्ट वांटेड रूप में शामिल रहा आतंकवादी अबु सैफुल्लाह ….
नई दिल्ली, इस्लामाबाद। लश्कर-ए-तैयबा का शातिर किस्म का शीर्ष आतंकवादी अबु सैफुल्लाह खालिद, जो नेपाल मॉड्यूल के नाम से भी जाना जाता है वह नेपाल में विनोद कुमार सहित कई अन्य नामों (मोहम्मद सलीम, खालिद, वनियाल, वाजिद, सलीम भाई) सहित कई अज्ञात नाम से जाना जाता था,
रविवार 18 मई 2025 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बदीन जिले के माटली तालुका में एक चौराहे के पास अज्ञात हमलावरों द्वारा आधुनिक हथियारों से गोलियां बरसा कर मारा गया। वह लंबे समय तक नेपाल में फर्जी पहचान के साथ रहकर लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकी गतिविधियों का संचालन करता था, वह आतंकवादियों की भर्ती भी करता था, जिसमें फंडिंग, लॉजिस्टिक्स और भारत-नेपाल सीमा के जरिए आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने का काम शामिल था। सैफुल्लाह वर्ष 2001 में रामपुर सीआरपीएफ कैंप हमले, 2005 में आईआईएससी बेंगलुरु हमले और 2006 में नागपुर आरएसएस मुख्यालय हमले की साजिश में शामिल था। उसकी हत्या को भारतीय खुफिया एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। पाकिस्तान में पहले भी कई ऐसे खूंखार आतंकवादियों का अज्ञात बंदूक धारी हमलावरों द्वारा हत्या किया जा चुका है, पाकिस्तान पोषित प्रमुख आतंकवादियों के कमर तोड़ने में यह सबसे सक्षम कड़ी दुश्मन की धरती पर बन रहा है।



