SHARE:

कूबां पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना NSS का हुआ भव्य उद्घाटन समारोह।
सिधौना-मेहनाजपुर (आजमगढ़) दिनांक 15 फरवरी 2026, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के नए सत्र का भव्य उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि कूबा पीजी कॉलेज दरियापुर नेवादा आजमगढ़ के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव के साथ शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि NSS युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, साक्षरता अभियान और ग्रामीण विकास जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने सेवा-भाव की शपथ ली और आगामी दिनों की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इसमें स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, वृक्षारोपण अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा सामुदायिक सेवा गतिविधियों को प्राथमिकता देने की घोषणा की गई। संस्था के NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी ने बताया कि इस सत्र में युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अंत में संचालक डॉ राणा प्रताप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Leave a Comment