छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन मिड-डे-मिल दिया जाए- जिलाधिकारी

SHARE:

जिलाधिकारी कंपोजिट विद्यालय जहनियापुर, विकास खण्ड मुहम्मदपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं से किताबें पढ़वाकर पढ़ाई की गुणवत्ता को देखा

छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त भोजन मिड-डे-मिल दिया जाए- जिलाधिकारी

विद्यालय में शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए- जिलाधिकारी

आजमगढ़ 21 फरवरी– जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने आज कंपोजिट विद्यालय जहनियापुर, विकास खण्ड मुहम्मदपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कक्षाओं में जाकर छात्र-छात्राओं से किताबें पढ़वाकर पढ़ाई की गुणवत्ता को देखा गया। उन्होने मिड डे मिल में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। इसके साथ ही उन्होने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार गुणवत्तायुक्त मिड-डे-मिल दिया जाए। उन्होने कहा कि विद्यालय में शत प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment