आजमगढ़ : अहरौला की रैली में सुभासपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 में बदलाव का दावा

SHARE:

अहरौला (आजमगढ़) स्थित जनता इंटर कॉलेज मैदान में रविवार को आयोजित सामाजिक सहभागिता रैली में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक संकेत दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनने का इशारा कर रही है।

जनता को संबोधित करते मंत्री ओपी राजभर

अपने संबोधन में उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का लाभ सभी वर्गों तक समान रूप से नहीं पहुंच पाया। उन्होंने ओबीसी वर्गीकरण से जुड़ी रोहिणी आयोग की रिपोर्ट लागू करने की आवश्यकता बताई और कहा कि इस संबंध में केंद्र सरकार से संवाद किया गया है। साथ ही जातीय जनगणना के मुद्दे को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए इसे आवश्यक कदम बताया।
राजभर ने दावा किया कि आगामी चुनाव में एनडीए आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर बेहतर प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजा अनंत राय ने महाराजा सुहेलदेव की जयंती का उल्लेख करते हुए युवाओं की भागीदारी को सकारात्मक संकेत बताया।

 

 

निर्धारित कार्यक्रम के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विलंब से पहुंचने की चर्चा भी रही। मंच से डॉ. अरविंद राजभर, अरुण राजभर, विधायक बेदी राम सहित अन्य वक्ताओं ने सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment