होली मिलन समारोह एकता और भाईचारे का संदेश

SHARE:

*होली मिलन समारोह एकता और भाईचारे का संदेश*

आजमगढ़ के ठेकमा ब्लॉक के सरायमोहन में डीह बाबा स्थान पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शरद राय, रवि सरोज सरायमोहन प्रधान प्रत्याशी, प्रमोद राय,अनिल राय,अरुण उपाध्याय, अम्बरीष राय,नवीन राय, विनोद राय, अशोक राय, सोनू राय, शशिकांत राय, रमाकांत राय, मिथलेश राय, नीरज सरोज आदि गांव के लोग उपस्थित रहे।

इस समारोह में रवि सरोज ने कहा, “होली के इस पावन अवसर पर मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। रंगों के इस त्योहार में हमें एक-दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे का संदेश बांटना चाहिए।”

मंडल अध्यक्ष शरद राय ने कहा, “होली का यह त्योहार हमें एकता और भाईचारे का संदेश देता है। हमें इस अवसर पर एक-दूसरे के साथ मिलकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। मैं सभी लोगों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां और समृद्धि लाएगा।

Leave a Comment