हर हर महादेव के उद्घोष के बीच हुई नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

SHARE:

हर हर महादेव के उद्घोष के बीच हुई नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा

संवाददाता अतीक अहमद दीदारगंज आजमगढ़ न्यूज़

निजामाब तहसील क्षेत्रांतर्गत बाबू की बस्ती गांव में नव निर्मित नब्य भब्य दिब्य मंदिर में रविवार को नर्मदेश्वर महा शिव लिंग की स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को नर्मदेश्वर महा शिव लिंग, पार्वती जी, कार्तिकेय जी, गणेश जी व नन्दी जी की मूर्ति को डी जे की धुन घड़ी घंट व गाजे बाजे संग श्रद्धालुओं ने बाबू की बस्ती, रसूलपुर बरवा,चंदवा ओहदपुर गांवों में स्थित देवालयों का भ्रमण कर वापस वनेश्वर महादेव मंदिर बाबू की बस्ती पहुंचे जहां रविवार को आचार्य सर्वेश्वर दत्त त्रिपाठी, अंकुर पांडेय,विनय चौबे,विनोद ,संत अवध नारायण यादव और अन्य विद्ववत पंडित जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हर हर महादेव के उद्घोष के बीच मूर्ति व शिवलिंग की स्थापना कराई ।इस अवसर पर महेंद्र सिंह,गजराज यादव, संतोष सिंह, आनन्द प्रजापति, लालचंद चौबे,अंकुर प्रजापति, मनीष कश्यप,सचिन कश्यप, अरविंद विश्वकर्मा, महावीर विश्वकर्मा,गोविंद यादव,साहब लाल प्रधान आनंद कन्नौजिया चंद्रभान मौर्य आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई