छत्तरपुर में अज्ञात चोरों का कहर: छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों के गहने व नकदी चोरी

SHARE:

छत्तरपुर में अज्ञात चोरों का कहर: छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों के गहने व नकदी चोरी
बरदह

थाना बरदह क्षेत्र के ग्राम पंचायत छत्तरपुर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए और तीन कमरों की तलाशी लेकर कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए।पीड़ित फिरतू सरोज पुत्र सूर्यनाथ सरोज ने बताया कि सुबह वह परिवार सहित शीतला चौकियां धाम जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पुत्री साधना सरोज ने देखा कि उसके कमरे में रखा सारा गहना गायब है। यह देखते ही वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। पता चला कि चोर मंगलसूत्र, कान के झुमके, मांगटीका, नथिया, सोने का आभूषण, छह चांदी की अंगूठियां, पांव की पायजेब, एक जोड़ी पायल तथा करीब 7000 रुपये नकद चोरी कर ले गए।फिरतू सरोज ने बताया कि उनकी पुत्री साधना की शादी नवंबर महीने में हुई थी और उसके ससुराल पक्ष से चढ़ाए गए सभी गहने घर में ही रखे हुए थे, जिन्हें चोर उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी गए गहनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।घटना की सूचना तुरंत डायल 112 को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल थाना बरदह की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेश चंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है पुलिस जांच में जुटी है।चोरी का जल्दी खुलासा किया जाएगा।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment