समाधान दिवस में 32 शिकायत पत्रों में से महज 3 का निस्तारण।

SHARE:

समाधान दिवस में 32 शिकायत पत्रों में से महज 3 का निस्तारण।

लालगंज (आजमगढ़ ) लालगंज तहसील परिसर सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार लालगंज उमेश सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। तहसीलदार उमेश सिह ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान 32 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।सम्पूर्ण समाधान दिवस मे राजस्व विभाग के 13 पुलिस 05 विकास विभाग 01 खाद्य रसद 04 अन्य 05 सहित कुल 32 शिकायतें आई थी। जिसमें 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार ने शेष 29 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जनता की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्ता युक्त निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी, राजस्व निरीक्षक हरिद्रार सिंह, विपिन सिंह, बिजली विभाग एसडीओ लालगंज मंगला प्रसाद, नगर पंचायत से अरविन्द कुमार, जेई विजली पकंज मौर्या आदि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment