जौनपुर : “कौशल और नेतृत्व से ही बनेगा छात्रों का भविष्य: प्रो. अजय दुबे”

SHARE:

एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को किया जागरूक, महिला सशक्तिकरण पर भी हुई चर्चा

ए के तिवारी 
जौनपुर। रामकिसुन सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता रैली निकालकर गांव में स्वच्छता का संदेश फैलाया। यह कार्यक्रम शिविर के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह एवं स्वेक्षा प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर के दूसरे सत्र में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन एवं रोवर्स-रेंजर्स जिला कमिश्नर प्रो. अजय कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों में कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक सोच को विकसित करना है, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

 

विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना सरकार ने महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए और समाज में अपनी भागीदारी मजबूत करनी चाहिए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव सिंह ने की, जबकि संचालन संध्या यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर शेष कुमार यादव, आनंद दुबे, धनंजय, विनय प्रजापति, कमल विश्वकर्मा, धर्मशेन सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment