अयोध्या से बलिया लौट रही दर्शनार्थियों से भरी प्राइवेट बस पीपल के पेड़ से टकराई तीन दर्जन घायल।

SHARE:

अयोध्या से बलिया लौट रही दर्शनार्थियों से भरी प्राइवेट बस पीपल के पेड़ से टकराई तीन दर्जन घायल।

 

 

ऊ भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने दिखाई दरिया दिली घायलों को पहुंचाया अस्पताल।

योध्या से बलिया जा रही दर्शनार्थियों से भरी एक प्राइवेट बस जनपद मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर नहर पुलिया के समीप एक पीपल के पेड़ से टकरा गई, जिससे कुल तीन दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय मऊ एवं प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि एक प्राइवेट बस से अयोध्या दर्शन करके बलिया वापस जा रही एक प्राइवेट बस शनिवार की रात्रि 1:06 पर हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित नहर पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर एक पीपल के पेड़ से टकरा गई, जिससे कुल तीन दर्जन लोग घायल हो गए। इसकी सूचना किसी ने उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को दे दी। उन्होंने तत्काल मऊ जनपद भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य को रात्रि 1:30 बजे के लगभग सूचना दी। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर अपने साथ मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव उर्फ दीपू,मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मौर्य तथा मंडल महामंत्री संतोष सिंह संतू एवं उपस्थित अन्य ग्रामीणों को लेकर के मुबारकपुर स्थित घटनास्थल पर पहुंच गए, और सरकारी तथा प्राइवेट एंबुलेंस को बुलाकर के 24 घायलों को जिला चिकित्सालय तथा चार गंभीर मरीजों को शारदा नारायण अस्पताल मऊ भिजवाए। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। शेष मामूली रूप से चोटिल घायलों को बस के जरिए बलिया भिजवा दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, और इस दुखद नजारे को देखते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचने में मदद की। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य। स्वयं घायलों को उठाकर एंबुलेंस में पहुंचा रहे थे। भाजपा जिलाध्यक्ष सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों की समाज सेवा की आम जन के बीच सराहना की जा रही है।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment