देवगांव बाजार मे बड़ी धूमधाम से राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा। 

SHARE:

देवगांव बाजार मे बड़ी धूमधाम से राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा।

लालगंज {आजमगढ़} देवगांव नगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को रामनवमी के शुभअवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा विद्युत चौरसिया के नेतृत्व में। शोभा यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। देवगांव प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश राय ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्थाएं संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा तथा जुलूस मार्ग पर निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाये रखने हेतु पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की जुलूस के दौरान शांति सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो पुलिस प्रशासन ने रामनवमी पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार निगरानी की रखी जा रही थी। प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं में सुरक्षा का भरोसा बड़ा है। इस शोभायात्रा मे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति, देवगांव स्वर्णकार समाज अध्यक्ष आलोक सेठ, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल, अभिषेक राय, दीपक चौहान आदि सहित काफी संख्या मे नगरवासी व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment