गेहूं के खेत में भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख।

SHARE:

गेहूं के खेत में भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख।

लालगंज आजमगढ़ देवगांव के हालेपुर घोड़सहना अकबालपुर सहना गांव के पास सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे गेहूं के खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और राधे तिवारी, संतोष, कांता, चंद्रजीत, राजाराम, लाल बहादुर, अमित, हनुमान, प्रेम बहादुर, महावीर, विजय बहादुर, अमर बहादुर, सहित लगभग दो दर्जनों किसानों की 20 बीघा खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने सैकड़ों की संख्या में मौके पर पहुंचकर लाठी-डंडो की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जब तक फायर ब्रिगेड पहुँचती तब तक करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर पीआरबी की 112 नंबर पुलिस व मुकामी लेखपाल अरुण कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों के अनुसार, फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन लगभग एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। तब तक अधिकांश नुकसान हो चुका था। बाद में दमकल कर्मियों ने बची हुई आग और धुएं को पूरी तरह नियंत्रित किया गया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment