ए के तिवारी
जौनपुर। विजय फार्मेसी कॉलेज एवं माँ पन्ना धाय संस्थान ऑफ नर्सिंग, गुलालपुर (तेतारपुर), निकट मल्हनी बाज़ार में 4 अप्रैल 2026 को विदा होने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह “दीक्षाTIKA 2026” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर रहा, जहां एक ओर छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए, वहीं दूसरी ओर संस्थान परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस गरिमामयी अवसर पर उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री श्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधायक श्री सुरेंद्र सिंह एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ. आर.पी. सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने, मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया, वहीं विदाई के पल ने सभी को भावुक कर दिया। संस्थान के शिक्षकों एवं स्टाफ ने छात्रों के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।
अंत में सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया और विदा हो रहे विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की कामना की।








