शॉर्ट सर्किट से मकान मे लगी आग।

SHARE:

शॉर्ट सर्किट से मकान मे लगी आग।

लालगंज-(आजमगढ़) स्थानीय नगर पंचायत कटघर लालगंज सिनेमा हॉल तिराहे के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई जब मकान मे शार्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी के मुताबिक सिनेमा हॉल के समीप ज्ञानचंद जायसवाल की आयरन एंड स्टील की दुकान है और ऊपर छत पर लोग रहते हैं। बृहस्पतिवार की शाम अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई। ज्ञानचंद के पुत्र सागर जायसवाल एवं पड़ोसियों ने बुद्धिमता का प्रयोग करते हुए आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की भी टीम मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा था नुकसान लाखों में बताया जा रहा है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment