नाजायज 08 ग्राम हेरोइन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
• अभियुक्त की रेलवे पटरी किनारे से गिरफ्तारी
• अभियुक्त के विरुद्ध NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत
रिपोर्ट . नितिन सिंह
दिनांक 12.04.2026 को उ0नि0 अभिषेक सिंह मय हमराही पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में देखभाल क्षेत्र, वांछित अपराधियों की तलाश व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान नन्दांव मोड़ पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खानकाह से गाहूखोर जाने वाले मार्ग पर रेलवे पटरी के किनारे एक व्यक्ति नाजायज हेरोइन के साथ बैठा हुआ है। सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरणपाल सिंह को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम मनीष सोनकर पुत्र श्यामलाल उर्फ तेजू सोनकर निवासी पूनापोखर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद पॉलिथीन में कुल 08 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुई, जिसकी पुष्टि इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कर की गई। बरामदगी के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 94/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट थाना सरायमीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि वह अपनी सफाई माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी पाया गया है, जिसमें पूर्व में NDPS एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मनीष सोनकर पुत्र श्यामलाल उर्फ तेजू सोनकर निवासी पूनापोखर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
बरामदगी –
1. अवैध 08 ग्राम हेरोइन।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 94/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास –
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सरायमीर पर पूर्व में NDPS एक्ट, शस्त्र अधिनियम एवं अन्य धाराओं में कुल 06 अभियोग पंजीकृत हैं।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 अभिषेक सिंह, उ0नि0 पंकज यादव, हे0का0 विजय तिवारी, हे0का0 राकेश उपाध्याय, का0 अंकुर सिंह, का0 आलोक शुक्ला, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।






