शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से किया रक्तदान।
लालगंज (आजमगढ़) देवगाँव क्षेत्र के चेवार गांव स्थित शौर्य डिजिटल लाइब्रेरी पर सोमवार क़ो डीएचपी समाज सेवी ग्रुप के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ राममूरत सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। ग्रुप के संरक्षक भानु प्रताप सिंह ने बताया कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। प्रबंधक विद्युत प्रकाश चौरसिया ने कहा कि एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। अध्यक्ष हिंदुस्तानी रमेश ने लोगों से अपील किया की वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आजमगढ़ की चिकित्सा टीम सहित तारा गुप्ता, पूजा यादव, करुणा यादव, रोशनी, आदित्य प्रताप सिंह, रोहित सिंह, दीपक सिंह, रामलखन प्रजापति, झंटी सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





