सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ ध्यान शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान………….

SHARE:

सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ ध्यान शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान………….

REPORT- NITIN SINGH

विकास खण्ड ठेकमा के ब्लॉक मिशन प्रबंधक डॉ. अभिषेक कुमार के नेतृत्व में गुजरात के वलसाड़ जिले में स्थित हार्टफुलनेस प्रशिक्षण केंद्र में दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास आयोजित 3 दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान-योग शिविर एवं गुजरात गौरव सम्मान-2026 का सफल, शानदार समापन हुआ। देश भर से आए 50 महानुभावों को डॉ. डी आर रेवाला एवं हिरेन शाह, नीति बेन, बेला शाह ने ध्यान योग के रहस्य सिखाएं। आखरी दिवस सभी प्रतिभागियों को अति विशिष्ट अतिथि नंदलाल मणि त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, विजय पाटिल, प्रकाश चंद टेलर एवं तापस द्वारा गुजरात गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। वहीं मानवता अनुसंधान केंद्र से मानवता पर शोध पूर्ण कर चुके 12 शोधार्थियों को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया।
व्यंग्यकार राजीव भारद्वाज द्वारा जबरदस्त, बेहतरीन मंच का संचालन किया गया। आयोजन समिति के प्रमुख प्रख्यात साहित्यकार डॉ अभिषेक कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों के अंदर ध्यान से आत्मीय विकास करना एवं उनके अंदर मानवता के गुण के पुष्ट करना था तथा राष्ट्र कल्याण के लिए उनके सामाजिक कार्य एवं संस्कृति रक्षा हेतु सभी को गुजरात गौरव सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर चंदन, वैभव, मालवीय, साधना शेट्टी, मालिक आदि अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Comment