सेवा और सम्मान का संगम, ‘इंडियन रोटी बैंक’ से जुड़े मस्तान अहमद सर

SHARE:

सेवा और सम्मान का संगम, ‘इंडियन रोटी बैंक’ से जुड़े मस्तान अहमद सर…

REPORT-Hayat Hussain Ansari

मुगलसराय (चंदौली): सामाजिक सरोकारों को समर्पित संस्था ‘इंडियन रोटी बैंक’ के परिवार में आज एक और महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ गई है। ‘Learn4trading’ के प्रसिद्ध शिक्षक मस्तान अहमद सर को संस्था का सदस्य बनने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं।
​इस अवसर पर मस्तान अहमद सर ने भी अपनी ओर से सामाजिक भाईचारे की मिसाल पेश की। उन्होंने अपने कार्यालय पर प्रख्यात समाजसेवी एवं भावी चेयरमैन प्रत्याशी मुहम्मद शाहिद जी का भव्य स्वागत किया। मस्तान सर ने शाहिद जी को फूल पहना कर सम्मानित किया। शाहिद समाजसेवी ने भी उनको मुबारक बाद दी
​इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा जब एक साथ मिलते हैं, तो क्षेत्र का विकास निश्चित होता है। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने इस पहल की सराहना की।
​संवाददाता: हयात हुसैन अंसारी

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment