पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी में गई रकम वापस आजमगढ़ पुलिस की तत्परता से 61,900 रुपये कराए वापस 1930 पर शिकायत बनी कारगर, वापस मिले 61,900 रुपये पीड़ित को रकम कराई गयी वापस

दिनांक 21.02.2026 को आवेदक राजकिशन भारती पुत्र रामललक निवासी ग्राम व थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के बैंक के खाते से UPI के माध्यम से 61,900 रूपये का फ्राड हो गया था। जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा दिनांक 03.04.2026 को साईबर हेल्प लाइन नं0 1930 के माध्यम से शिकायत सं0 23104260063919 पंजीकृत करवाया गया था।
रिफण्ड वापसी का विवरण- उक्त शिकायत पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम गम्भीरपुर द्वारा आवेदक के शिकायत की जांच की गयी जिसके द्वारा फ्राड का माध्यम का पता किया गया तथा शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर साइबर टीम थाना गम्भीरपुर द्वारा फ्रॉड हुई सम्पूर्ण धनराशि 61,900 रुपये आवेदक के खाते में नियमानुसार वापस कराया गया ।
साइबर टीम थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ –
1. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
2. उ0नि0 विपिन कुमार द्विवेदी, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।
3. म0का0 सुषमा सरोज, थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़।





