हजारों की संख्या में जय भीम के जयकारों के साथ बाबा साहब का 135 वा जन्मदिन मनाया गया।

SHARE:

हजारों की संख्या में जय भीम के जयकारों के साथ बाबा साहब का 135 वा जन्मदिन मनाया गया।

लालगंज (आजमगढ़) लालगंज में अंबेडकर जयंती जिसे भीम जयंती भी कहा जाता है हर साल की तरह इस साल भी 135 वी जयंती बड़े ही धूमधाम से लालगंज स्थानीय नगर पंचायत कटघर के रामजानकी मैदान से चलकर आसपास के ग्रामीण इलाकों में डीजे की धून पर जयभीम का नारा लगाते झूमते गाते हुए बड़े ही धूमधाम मनाया गया। ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। यहां यह बता दे की विकासखंड के खनियरा इमिलिया बालडीह मिर्जाआदमपुर, व्यवहरा, हरनी डेहरा, आदि ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों ने डीजे के साथ रैली निकाली। सौरभ सिंह, डॉक्टर इंदु चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव के नेतृत्व में राम जानकी मैदान से लेकर विकासखंड के विभिन्न गांव में पहुंचकर बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी वही हजारों की संख्या में लोगों ने इमिलिया, बालडीह, मिर्जाआदमपुर, खनियरा, कहला सिकंदरपुर, ब्यवहरा, हरनीडेहरा, टिकरगार, कस्बा लालगंज होते हुए राम जानकी मैदान व अंत में मुसाफिरगंज में अपनी रैली समाप्त की। इस अवसर पर सौरभ सिंह, राजवन्त, प्रेम, ज्वाला, अनुराग, आदर्श, अतुल, अशोक सोनकर, डंपी यादव, दुनाल सिंह, सभासद जितेंद्र सोनकर उर्फ़ (रोमी) अशोक कुमार, विनोद कुमार, विवेक सोनकर शहादुर सोनकर, पाचू यादव, विजय, आमीर, रोशन, यशवंत, मोनू,कन्हैया बड्डू सनी कुमार मेवा लाल, सूरज राजभर, रंजीत, राहुल नगर वासी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन दल बल व महिला कांस्टेबल के साथ जगह-जगह भ्रमण करते रहे जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment