बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती।

SHARE:

बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती।

 

बाबा साहब अमर रहे जय भीम के नारों से गूंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र।

लालगंज सिधौना (आजमगढ़) मेहनाजपुर सिद्धेश्वरी मंदिर से सिधौना बाजार तक संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की भव्य झांकी निकाल कर 135 वीं जयंती मनाई गई। हजारों कार्यकर्ताओं ने एक पंक्ति मे हाथों में नीले झंडे और बाबा साहब के पोस्टर लिए हुए थे। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से रैली का स्वागत किया। युवाओं में बाबा साहब के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला। रैली के दौरान बाबा साहब अमर रहें और जय भीम के नारे गूंजते रहे। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज और देश का विकास संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मेहनाजपुर थाना के अंतर्गत अन्य क्षेत्रों में भी डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माला फूल चढ़ाकर उत्साहित होकर जयंती मनाई गई। इस जयंती के प्रति लोगों के चहरों पर खुशी देखी गई।मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के चारों तरफ घूमते रहे जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment