जौनपुर में अवैध मेडिकल स्टोर पर बड़ी कार्रवाई, अस्पताल परिसर में छापा

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अस्पताल परिसर में चल रहे संदिग्ध मेडिकल स्टोर और क्लिनिक पर छापा मारा। जांच के दौरान चार प्रकार की संदिग्ध दवाएं बरामद की गईं, जिनके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।
यह कार्रवाई जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें बिना वैध लाइसेंस के दवाओं के कारोबार का आरोप लगाया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए वाराणसी मंडल स्तर से विशेष टीम गठित की गई थी।
जिला औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में वाराणसी और गाजीपुर के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Call 🤙 To Bhavya Creation [Vicky Shahoo]
Advertise: Call 🤙 To Bhavya Creation [Vicky Sahu]

 

विभाग ने संकेत दिया है कि यह कार्रवाई केवल एक स्थान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे जिले में अवैध रूप से संचालित दवा दुकानों और क्लिनिकों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मांग भी की गई है।
प्रशासन ने साफ किया है कि आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य चिन्हित स्थानों पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment