नेपाल में बड़े स्तर पर संपत्ति जांच का आदेश, पूर्व प्रधानमंत्रियों समेत कई नेता रडार पर

SHARE:

काठमांडू (AZAMGARH NEWS)। नेपाल में भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री बालेन शाह ने उच्च स्तर की जांच के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई के तहत देश के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी।सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस जांच के दायरे में केवल पूर्व प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि करीब 100 से अधिक मंत्री भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा बीते दो दशकों के दौरान संवैधानिक पदों पर रहे अधिकारी, राजनीतिक नियुक्ति पाने वाले व्यक्ति और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी जांच के घेरे में रहेंगे।

 

Call 🤙 To Bhavya Creation [Vicky Shahoo]
Call 🤙 To Bhavya Creation [Vicky Sahu]

सरकार ने इस पूरे मामले की निगरानी और जांच के लिए एक विशेष आयोग का गठन कर दिया है, जो सभी संबंधित व्यक्तियों की संपत्तियों और आय के स्रोतों की गहन जांच करेगा. बताया जा रहा है कि यह कदम शासन में पारदर्शिता लाने और अवैध संपत्ति के मामलों पर सख्ती बरतने के उद्देश्य से उठाया गया है। आने वाले समय में इस जांच के परिणाम के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Amit Tiwari
Author: Amit Tiwari

Leave a Comment