“ओबीसी कॉलम के बिना जातीय जनगणना अधूरी” — अंबेडकर जयंती पर गरजी सपा लोहिया वाहिनी

SHARE:

ए के तिवारी 
जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में गणेश मैरिज लॉन में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर ओमनाथ बिंद ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामकरण निर्मल रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में डॉ. रामकरण निर्मल ने केंद्र और प्रदेश सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना ओबीसी कॉलम के जातीय जनगणना का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की व्यवस्थाएं संविधान की मूल भावना के विपरीत हैं। साथ ही उन्होंने महिला आरक्षण में ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने पर भी सवाल उठाए।

Advertisement : Call 🤙 To Bhavya Creation [Vicky Shahoo]
Call 🤙 To Bhavya Creation [Vicky Sahu]

उन्होंने बाबासाहेब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि यही मार्ग समाज के सशक्त भविष्य की कुंजी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने भी लोगों से एकजुट होकर सामाजिक न्याय और जागरूकता की दिशा में काम करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और बाबासाहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को बाबासाहेब की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई। अंत में आयोजक इंजीनियर ओमनाथ बिंद ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे, जिन्होंने सामाजिक एकता और संविधान के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment