आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय चोर व शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन – दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय चोर व शातिर हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार

पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग, आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्तों के पैर में लगी गोली

अवैध तमंचा, जिन्दा/खोखा कारतूस, चोरी के आभूषण, नकदी व वाहन सहित लाखों रुपये का माल बरामद

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जनपदीय पुलिस को थाना जहानागंज व थाना फूलपुर क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दोनों मामलों में पुलिस टीम द्वारा साहस व तत्परता का परिचय देते हुए शातिर अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

जहानागंज दिनांक 14/15.03.2026 की रात्रि में पीजीआई चक्रपानपुर परिसर स्थित आवासों में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी रिवॉल्वर, कारतूस, लाइसेंस व नकदी चोरी कर ली गई। जिसके संबंध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0–59/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।इसी क्रम में दिनांक 19.03.2026 को पुनः पीजीआई परिसर में एक अन्य आवास से आभूषण व नकदी चोरी की घटना प्रकाश में आई, जिसके संबंध में मु0अ0सं0–62/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

दिनांक 18.04.2026 को थाना जहानागंज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटनाओं में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह का एक सदस्य पुनः क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गम्भीरवन क्षेत्र में घेराबंदी की गई। संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।जिनके पास से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर,02 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस,02 अदद पीली धातु की सिल्ली (34 ग्राम),04 जोड़ी पायल, 10 सिक्के,₹40,000/- नकद,अन्य चोरी से संबंधित सामग्री (कुल अनुमानित मूल्य ₹6.5 लाख)

अभियुक्त का विवरण-
01. संजय भील उर्फ संजू पुत्र भंवर सिंह निवासी जिला धार (मध्यप्रदेश), उम्र करीब 22 वर्ष अभियुक्त द्वारा स्वीकार किया गया कि वह अपने साथियों अनिल भील पुत्र भुवन निवासी कदवाल बड़ी, थाना बोरी, जिला अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), भारत पुत्र रमेश निवासी ग्राम चामझर, थाना टाण्डा, जिला धार (मध्य प्रदेश), दिनेश पुत्र जोत सिंह निवासी ग्राम ककड़वा, थाना टाण्डा, जिला धार (मध्य प्रदेश) के साथ मिलकर विभिन्न राज्यों में सरकारी संस्थानों व आवासीय परिसरों की रेकी कर सुनियोजित ढंग से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है तथा चोरी के आभूषणों को पिघलाकर सिल्ली बना देता है।

 

वही दूसरी तरफ थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0–146/2026 धारा 109/126(2)/352 बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत अभियुक्त केसरी चौहान द्वारा व्यक्तिगत रंजिश के चलते वादी पक्ष पर जानलेवा फायरिंग की गई थी। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था।दिनांक 19.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भोरमऊ पुलिया के पास घेराबंदी की गई। संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त घायल हो गया तथा मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।तथा उनके पास से 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर,01 अदद जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस,01 अदद सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,मोबाइल, नगदी व अन्य सामग्री बरामद की गयी /

Dheeraj Pathak
Author: Dheeraj Pathak

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई