वरिष्ट पत्रकार अशोक विश्वकर्मा की माता अमरावती देवी जी की तेरही में हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि और ग्रहण किया प्रसाद

SHARE:

वरिष्ट पत्रकार अशोक विश्वकर्मा की माता अमरावती देवी जी की तेरही में हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि और ग्रहण किया प्रसाद

बिंद्राबाज़ार आज़मगढ़
बिंद्रा बाजार निवासिनी अमरावती देवी जी के 80 वर्ष में निधन के पश्चात आयोजित तेरही संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा और भोज कार्यक्रम में अपार जनसमूह उमड़ा।
कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत अमरावती देवी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
तेरही के अवसर पर भोज का प्रबंध किया गया था, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों, रिश्तेदारों और परिचितों सहित काफी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
परिजनों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के कार्य संपन्न किए गए। मान्यताओं के अनुसार, तेरही का यह भोज आत्मा की तृप्ति और शांति के लिए आयोजित किया जाता है, जिनके नाम से विभिन्न संस्थाएं संचालित होती हैं और क्षेत्र में लोगों द्वारा उन्हें अपार प्रेम मिला
इस दौरान परिवार के सदस्यों ने अमरावती देवी जी के जीवन के मूल्यों और उनकी यादों को साझा किया। शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
जिसमें पत्रकार अशोक विश्वकर्मा जी की माता जी के इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विशिष्ट लोगों की साथ-साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, डॉ प्रेम चंद विश्वकर्मा ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण कुमार विश्वकर्मा ,एडवोकेट अजय कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद लाल श्रीवास्तव ,पत्रकार समुदाय के दर्जनों सम्मानित में से आजमगढ़ न्यूज़ से उप संपादक  धीरज पाठक , राहुल पाण्डेय ,पंकज पाण्डेय धीरज सिंह , अभिषेक उपाध्याय, सौरभ उपाध्याय ,बृजेश पाठक ,ब्यूरो प्रभारी अमर उजाला अंबुज राय, विकास विश्वकर्मा, दैनिक देवब्रत से विशाल यादव, पत्रकार राजेश सिंह, मिथिलेश सिंह, अविनाश राय , मंजू सरोज जी राम अवतार स्नेही पत्रकार संतोष प्रधान पिंटू प्रधान अवधेश चौहान डॉक्टर सरवत आलम विनोद यादव सुभाष यादव

एवं क्षेत्र के सम्मानित प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत सैकड़ो लोग श्रद्धांजलि सभा मे है उपस्थित हुए,

Dheeraj Pathak
Author: Dheeraj Pathak

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई