बीआरसी ठेकमा से ‘शक्ति, शिक्षा और गणना’ के संदेश के साथ निकली विशाल जनगणना जागरूकता रैली

SHARE:

बीआरसी ठेकमा से ‘शक्ति, शिक्षा और गणना’ के संदेश के साथ निकली विशाल जनगणना जागरूकता रैली

REPORT- DHEERAJ PATHAK

आजमगढ़ ठेकमा शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के बीआरसी (BRC) कार्यालय से आज ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’, ‘स्कूल चलो अभियान’ और ‘जनगणना जागरूकता’ के अंतर्गत एक भव्य जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) अजय कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व एवं एआरपी (ARP) प्रज्ञा त्रिपाठी के सफल निर्देशन में संपन्न हुआ।
रैली का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती अंजना सिंह एवं प्रमोद राय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।विशिष्ट अतिथि भाजपा नेत्री सुनीता भारती रही।
मुख्य अतिथि अंजना सिंह ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी और सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों (1090, 112) की जानकारी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने जोर दिया कि विद्यालयों में बालिकाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण हमारी प्राथमिकता है।
सत्र 2026-27 के लिए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने हेतु रैली के माध्यम से घर-घर दस्तक दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में मिलने वाली डीबीटी (DBT), निःशुल्क यूनिफॉर्म और किताबों की सुविधाओं के बारे में जागरूक किया।
रैली में पहली बार जनगणना जागरूकता को भी शामिल किया गया। छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से ग्रामीणों को बताया कि देश के विकास और सटीक योजनाओं के निर्माण के लिए जनगणना में सही जानकारी देना कितना महत्वपूर्ण है।
एआरपी प्रज्ञा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं ने पूरे ठेकमा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता का यह समन्वय ब्लॉक को एक नई पहचान देगा। उन्होंने प्रज्ञा त्रिपाठी और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर क्षेत्र के समस्त शिक्षक संकुल, अनुदेशक, शिक्षामित्र और भारी संख्या में ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment