यूपी बोर्ड परीक्षा में श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज मुर्खा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन।

SHARE:

यूपी बोर्ड परीक्षा में श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज मुर्खा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन।
लालगंज सिधौना (आजमगढ़) मेहनाजपुर यूपी बोर्ड परीक्षा में श्री गिरिजा शरण इंटर कॉलेज, मुर्खा डोभी, जौनपुर के मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इंटरमीडिएट (गणित) के छात्र रुद्र प्रताप सिंह, पुत्र सुमित कुमार सिंह, निवासी ग्राम गड़ौली देवगांव, आजमगढ़ ने 88.4% अंक प्राप्त कर जिले में उल्लेखनीय स्थान हासिल किया। वहीं हाईस्कूल के छात्र श्रेयांश सिंह, पुत्र विनय प्रकाश सिंह, निवासी उमरी डोभी, जौनपुर ने 92.34% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी बेहद सराहनीय रहा जिसमें इंटरमीडिएट में 99% तथा हाईस्कूल में 100% छात्र उत्तीर्ण हुए। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सिंह एवं विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष डॉ. नरसिंह बहादुर सिंह ने दोनों छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। रुद्र प्रताप सिंह और श्रेयांश सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। प्रधानाचार्य शैलेश कुमार सिंह ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के अनुशासित पठन-पाठन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि तन, मन और धन से किया गया कठिन परिश्रम ही व्यक्ति को शिखर तक पहुंचाता है। इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment