पुरानी रंजिश में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला मां को भी पीटा पिस्टल सटाकर दी धमकी।

SHARE:

पुरानी रंजिश में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला मां को भी पीटा पिस्टल सटाकर दी धमकी।
(मीरजापुर) विंध्याचल अकोढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों ने एक राय होकर घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने टंगारी, लोहे की रॉड और लाठी डंडों से मारकर युवक को अधमरा कर दिया। बचाने आई मां को भी मारा पीटा और पिस्टल सटाकर धमकी दी। प्रार्थिनी ललिता शुक्ला निवासी ग्राम अकोढ़ी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10:15 बजे विपक्षीगण (1) ऋषि पाण्डेय उर्फ नन्हे पुत्र तारकेश्वर पाण्डेय (2) ममता पत्नी ऋषि उर्फ नन्हे (3) संजू देवी पत्नी स्व. छोटे पाण्डेय (4) मुस्कान पुत्री ऋषि पाण्डेय (5) आकाश पाण्डेय पुत्र ऋषि पाण्डेय (6) आयुष पाण्डेय पुत्र स्व. छोटे पाण्डेय निवासी पूर्व पट्टी ग्राम अकोढ़ी ने दबंगई से घर में घुसकर हमला किया। आरोप है कि सभी ने मिलकर ललिता शुक्ला के बड़े बेटे आयुष शुक्ला पुत्र भूषण चन्द्र शुक्ला को जान से मारने की नियत से टंगारी, लोहे की रॉड, लाठी डंडा से बुरी तरह मारा। मारपीट में आयुष शुक्ला बेहोश हो गया। जब आयुष की माता ललिता बचाने लगीं तो विपक्षी की माता ने उन्हें भी मारा पीटा। गला दबाकर धकेल दिया और मुंह में पिस्टल सटाकर धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करोगी तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। शोर सुनकर आसपास के हर्ष पुत्र संजय आदि शुक्ला समेत अन्य लोगों ने आकर बीच बचाव किया, तब जाकर जान बची। प्रार्थिनी का आरोप है कि विपक्षीगणों ने जान से मारने की पूरी तैयारी के साथ प्राणघातक हथियारों से हमला किया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया है।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई