भीषण गर्मी के बीच वन माफियाओं का आतंक विंध्याचल के जंगलों में बढ़ी अवैध कटान।

SHARE:

भीषण गर्मी के बीच वन माफियाओं का आतंक विंध्याचल के जंगलों में बढ़ी अवैध कटान।

(मीरजापुर) 26 अप्रैल 2026 एक तरफ भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पौधरोपण कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ विंध्याचल थाना क्षेत्र के जंगलों में वन माफिया हरे पेड़ों पर आरा चला रहे हैं। मगर्दा कला के पहाड़ी और जंगली इलाकों में अवैध कटान में भारी वृद्धि देखी जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार थाना विंध्याचल अंतर्गत मगर्दा कला, मोऊहारी कला, कुड़िया घाट और खुशियारा फाल के जंगलों में देर शाम और सुबह के समय अवैध कटान जोरों पर है। आरोप है कि वन विभाग के वाचर की मिलीभगत से यह काम हो रहा है। वन माफिया बिना किसी अनुमति के आम, महुआ, गूलर, पाकड़ जैसे प्रतिबंधित पेड़ों को काट रहे हैं। कटे हुए पेड़ों को अवैध आरा मशीनों पर पहुंचाया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों की मेहरबानी से अवैध आरा मशीनों का संचालन हो रहा है और इससे काली कमाई की जा रही है। मार्गदा, हड़ही और सेवला घाट के उत्तरी छोर पर बड़े पैमाने पर हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। दिनदहाड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से लकड़ी ले जाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग या पुलिस का कोई अधिकारी इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोककर यह पूछने की हिम्मत नहीं करता कि हरे महुआ के पेड़ कहां से काटकर लाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन और उच्च वन अधिकारी इस मामले की जांच कराएं। भीषण गर्मी में हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन रही है। अवैध कटान पर रोक नहीं लगी तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है।

SANJAY GUPTA
Author: SANJAY GUPTA

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
सबसे ज्यादा पड़ गई