विवादित जमीन पर अवैध तरीके से अपना कब्जा दिखाने की नीयत से दबंगों द्वारा रात में कराया जा रहा कार्य, वीडियो वायरल

SHARE:

विवादित जमीन पर अवैध तरीके से अपना कब्जा दिखाने की नीयत से दबंगों द्वारा रात में कराया जा रहा कार्य, वीडियो वायरल

निजामाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत फरिहा बाजार में सरायमीर रोड पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के बगल में डॉक्टर नाहिद तबस्सुम द्वारा एक जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। इस जमीन की मालिक आमिना के द्वारा डॉक्टर नाहिद तबस्सुम को रजिस्ट्री की गई थी जिसको लेकर के आमिना के पट्टीदार अपना हक जता रहे थे। इस रजिस्ट्री जमीन पर अपना कब्जा दिखाने की नियत विपक्षीगण अहमद रजा पुत्र शाहनवाज मौलाना बदरे आलम पुत्र स्वर्गीय फारूख ,अब्दुल रहमान पुत्र मौलाना बदरे आलम द्वारा रात में अवैध तरीके से कार्य कराया जा रहा है। जब एक सप्ताह पहले फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने कहा था कि इस जमीन पर कोई भी कार्य नहीं होगा। जिसमें चौकी प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर कहा गया था कि इस जमीन पर कोई भी पक्ष किसी भी प्रकार का कोई काम नहीं करेगा। अब सवाल यह उठता है कि पीड़ित डॉक्टर नाहिद तबस्सुम ने बताया कि एक सप्ताह से यह लोग जमीन अपने कब्जे में दिखाने की नीयत से रात में कार्य करवा रहे थे। जिसकी शिकायत हमने चौकी प्रभारी फरिहा चित्रांशु मिश्रा से भी की थी। जिसमें चित्रांशु मिश्रा द्वारा हमको आश्वासन दिया गया कि वहां पर कोई भी काम होगा तो वह हमारी जिम्मेदारी होगी और आप विपक्षी पर झूठा आरोप लगा रही हैं अगर आपकी बातों में किसी भी प्रकार कि कोई भी सच्चाई दिखती है तो आप हमको साक्ष्य दे दीजिए तो हम उनके ऊपर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करेंगे।आज साक्ष्य देने के बाद भी पुलिस प्रशासन मौन होकर सिर्फ तमाशबीन बनी हुई है। डॉक्टर नाहिद तबस्सुम को इस बात का भी भय है कि कहीं ना कहीं यह जमीन का विवाद कोई गंभीर रूप न लेने जिसमें फरिहा चौकी सहित निजामाबाद थाना भी सम्मिलित माना जाएगा। जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Leave a Comment