परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के माध्यम से 02 बिखरे परिवारों में कराया गया समझौता

SHARE:

परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण के माध्यम से 02 बिखरे परिवारों में कराया गया समझौता

मिडिएशन एवं काउन्सलिंग के जरिए वैवाहिक विवादों के समाधान हेतु लगातार कार्यरत है आजमगढ़ पुलिस

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में दिनांक 10.05.2026 को थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण में मिडिएशन बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 15 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को फोन/नोटिस के माध्यम से सूचित कर उपस्थित होने हेतु बुलाया गया था, जिनमें से 11 पत्रावलियों में पक्षकार उपस्थित हुए।काउन्सलरों द्वारा दोनों पक्षों की एक साथ एवं अलग-अलग काउन्सलिंग कर आपसी विवादों को सुलझाने का प्रयास किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 02 पत्रावलियों में सफलतापूर्वक समझौता कराया गया। दोनों मामलों में दहेज को लेकर मारपीट एवं गाली-गलौज जैसे आरोप लगाए गए थे। इसके अतिरिक्त 04 पत्रावलियाँ अन्य कारणों से बंद की गईं तथा 01 पत्रावली में काउन्सलर द्वारा अभियोग पंजीकृत करने की सलाह दी गई। शेष पत्रावलियों में अगली तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों को पुनः नोटिस/फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा।नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से टूटते परिवारों को पुनः एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक न्यायालयों पर कार्यभार कम होने के साथ-साथ समाज में पारिवारिक सौहार्द भी स्थापित हो रहा है।कुल समझौते –1 लालिमा सरोज पुत्री मजनू सरोज निवासी भीरा थाना बरदह जनपद आजमगढ़। 2. चन्दा पुत्री विनोद निवासी डीहा रानीपुर पकड़िया थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़।

Azamgarh News
Author: Azamgarh News

Leave a Comment